UPPSC में मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 1 सितंबर को आवेदन की अंतिम तारीख

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानि UPPSC की ओर से मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानि UPPSC की ओर से मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/hi पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

आवेदन की अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर, 2026 है। वहीं फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर, 2026 निर्धारित है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 26 से 40 वर्ष निर्धारित गई है। वहींआरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस डीएनबी और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। भर्ती के तहत प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ेगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस 105 रुपये देनी होगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 56 रुपये निर्धारित है। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़