ग्वालियर के डबरा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित, सीएम मोहन यादव ने दोहराया राज्य सरकार का संकल्प

'किसान कल्याण वर्ष-2026' पहल के तहत ग्वालियर जिले के डबरा में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ पहल के तहत ग्वालियर जिले के डबरा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस महोत्सव से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से वर्चुअली जुड़े। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान किसानों से संवाद किया। बता दें कि किसानों की सेवा, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार का संकल्प
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “ग्वालियर संभाग शिक्षा, रक्षा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी उत्पादन के क्षेत्रों में पूरे राज्य में अग्रणी है। हमारा संकल्प है कि कृषि के क्षेत्र में भी यह संभाग पंजाब और हरियाणा से आगे निकले”।

ग्वालियर में तेजी से विकास
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि ग्वालियर जिले में तेजी के साथ विकास हो रहा है। ग्वालियर टेलीकॉम इंडस्ट्रीज का भी बड़ा हब बनने जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने कहा ग्वालियर क्षेत्र का सेंडस्टोन, पीला सोना यानि सरसों, कनक जैसे गेहूँ और मसूर और चने ने ग्वालियर जिले का परचम पूरे देश में लहराया है। ग्वालियर जिला निश्चित ही कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला लाल टिपारा की भी सराहना की। उन्होंने कहा इस गौशाला से प्रेरणा लेकर प्रदेश में अन्य गौशालायें स्थापित हो रही हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़