उत्तराखंड राज्य के पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
14 सितंबर को आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक की तारीख निर्धारित की गई है।
आयु सीमा भी निर्धारित
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 42 साल से तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्था से उसके समकक्ष डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार का उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।












