उत्तर प्रदेश के कई नए जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी महिला उम्मीदवार इस नौकरी को पाने की इच्छुक है वो जनपद के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर लें।
घर बैठे भर सकती हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवार खुद ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। निशुल्क रूप से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर कर सकते हैं।
भर्ती के लिए पात्रता
सिर्फ महिला उम्मीदवार ही इन पदों पर आवेदन कर सकती हैं। वहीं आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही महिला उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।












