‘देवभूमि’ उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी, विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ अकसर खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए नजर आते है। धामी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी चलाई हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने महिला मुक्केबाजों को सम्मानित भी किया।

विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल ने सीएम धामी से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को भी सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से यह सब संभव हो पाया है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड की बेटियों ने नाम किया रोशन
बता दें कि हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की निकिता चंद ने रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वहीं पिथौरागढ़ की निकिता चंद एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। मुनस्यारी की काजल फर्स्वाण ने भी अंडर-19 एएसबीसी एशियन चैंपियनशिप में रजत, अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य और 38वें नेशनल गेम्स-2025 में रजत पदक जीता है। पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। गौड़ीहाट की  आरती एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़