पेपर लीक पर अखिलेश यादव के विरोध प्रदर्शन पर भड़के मंत्री ओपी राजभर, याद दिलाया सपा का शासनकाल

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

पेपर लीक मामले पर लगता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार पर सवाल उठा रहे है। संसद सत्र के दौरान अखिलेश यादव इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जिसे लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। ओपी राजभर ने पेपर लीक के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर अखिलेश यादव की मंशा पर सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को उनके शासनकाल की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर आड़े हाथों लिया।

अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार
मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मित्र अखिलेश जी, आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झूठी गिरफ्तारी कराने महाराज। आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए?’

सपा को याद दिलाया शासनकाल
कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव को उनका शासनकाल याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल थी। उनके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा व्यवस्था को धंधा बना दिया गया था। फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाते थे। सपा सरकार के दौरान सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था। जिस पर मंत्री ने जमकर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, ‘सरकारी नौकरी की गाइडलाइन जारी होते ही चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे।’

राजनीतिक लाभ के लिए विरोध प्रदर्शन
मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पर इतने गंभीर सवाल उठे हों, उन्हें आज छात्रों और शिक्षा के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़