केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा सीएम ने की समीक्षा बैठक, अहम विषयों पर हुआ मंथन

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ अहम समीक्षा बैठक की।

केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से चल रहे उपायों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में हरियाणा के पर्यावरण और वन मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद थे। साथ ही राज्य सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव के क्या निर्देश?
अक्सर सर्दियों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इस गंभीर समस्या को लेकर बैठक के दौरान मंत्री ने सर्दियों के मौसम के शुरू होने से पहले प्रदूषण के स्तर में काफी कमी लाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। वहीं अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और नियमों को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत पर भी बल दिया गया। केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सर्दियों के मौसम से पहले के समय का पूरा इस्तेमाल करके प्रदूषण रोकने के उपायों को मिशन मोड में लागू किया जाना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए समय पर काम पूरा करना बहुत जरूरी है।

सड़कों को दुरुस्त करने पर जोर
केन्द्रीय मंत्री ने मॉनसून के दौरान सड़कों को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही, गड्ढों की पहचान और मरम्मत, फुटपाथ और पैदल चलने के रास्ते बनाने पर भी फोकस किया जाए।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्थिति की समीक्षा
केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को तैनात करने में जो भी कमियां हैं, उन्हें इस साल सितंबर तक दूर कर लिया जाए। केन्द्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एनसीआर के नगर निगमों में इलेक्ट्रिक बसों को तैनात करने का काम तेजी से किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़