कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का शहीदों को नमन, ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विश्व पटल पर भारतीय सेना के शौर्य का परिचय
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। साल 1999 में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया था। मातृभूमि की रक्षा की और विश्व पटल पर भारतीय सेना के शौर्य का परिचय कराया।

युवाओं से सीएम धामी का आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। युवाओं से राष्ट्र निर्माण और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़