‘देवभूमि’ उत्तराखंड में ‘लखपति दीदी’ योजना से आत्मनिर्भर बनी महिलायें

 ‘देवभूमि’ उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

 ‘देवभूमि’ उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। पहाड़ की महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले में हजारों महिलायें इस योजना से जुड़ी हुई हैं। जिले में अब तक 33 हजार 7 सौ से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़कर स्वरोजगार अपना चुकी हैं।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलायें
स्वयं सहायता समूहों से हजारों महिलायें जुड़ी हुई हैं। महिलाएं बेकरी, डेयरी, कैफे, किराना, बकरी पालन, कुक्कुट पालन और कृषि जैसे कार्यों से अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी आरती रावत की सफलता योजना की बड़ी मिसाल बनी है। जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से ‘लखपति दीदी’ के रूप में सम्मानित किया।

योजना से मिली आर्थिक मजबूती
इस योजना से जुड़कर महिलायें न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है। महिलाओं को पहला रोजगार के अवसर नहीं मिल पाते थे लेकिन अब इस योजना से महिलायें नियमित आय अर्जित कर रही हैं।

योजना से जुड़कर महिलायें बनी आत्मनिर्भर
वहीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकते प्रशासन इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र महिला को योजना का लाभ मिले। योजना से जुड़कर महिलायें अब आत्मनिर्भर जीवन जी रही है। अच्छी आय अर्जित करके परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है जिससे वो स्वरोजगार से जुड़कर भी अपने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़