हरियाणा सीएम नायब सैनी की अधिकारियों को चेतावनी, ‘सीएम विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीएम सैनी के सामने 15 शिकायतें आई जिसकी सीएम ने  समीक्षा की। इस दौरान 13 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि दो मामलों को लंबित रखा गया।

अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिकायतों पर समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएंडडी कचरे को अवैध रूप से डंप करने और सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान न  करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

15 शिकायतों से 13 का समाधान
मुख्यमंत्री सैनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि , “आज के एजेंडा में 15 शिकायतें शामिल थीं, जिनमें से 13 का समाधान कर दिया गया है, जबकि दो अभी भी लंबित हैं। हमने स्पष्ट कर दिया है कि गुरुग्राम की स्वच्छता और सुंदरता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने यह भी कहा कि कोई निर्माण चल रहा है और कहीं भी गलत तरीके से सीएंडडी कचरा नहीं डालेगा। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।”

‘सीएम विंडो’ में शिकायतों का समाधान
सीएम नायब सैनी ने यह भी कहा कि कुछ समस्याएं ‘सीएम विंडो’ को लेकर आई हैं। अधिकारियों को इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की इस पर जो भी शिकायत आती है, उसका समाधान समय पर सुनिश्चित करें। सीएम सैनी ने कहा कि वो स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। अगर किसी की भी दुर्भावना ‘सीएम विंडो’ में नजर आई तो कार्रवाई होगी, क्योंकि लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।

वहीं इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम स्थित ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की एक प्रेरणादाई पहल है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़