नीट पेपर लीक मामले पर दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सड़क से संसद तक इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए बड़ी घोषणा कर दी। इस फैसले के बाद धर्मेन्द्र प्रधान ने भी भावुक पोस्ट करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
सीएम ने वीडियो संदेश किया जारी
इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि, “भारत का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। उनके सपनों, परिश्रम तथा आकांक्षाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि सरकार प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है”।
पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कार्रवाई
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि, “पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई, सशक्त कानूनी प्रावधानों के माध्यम से सुरक्षित बनाया जा रहा है। परीक्षाओं को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है”।












