मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- “सड़कों पर ढोंग बंद कीजिए, अपने कुकर्म याद कीजिए”

मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया है कि विपक्ष युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहा है।

दिल्ली में 21 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए थे। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तीखा वार किया है। मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया है कि विपक्ष युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहा है। इस समय विपक्ष की सिर्फ एक ही मंशा है देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की।

‘विपक्ष को हार का फ्रस्ट्रेशन’
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि, “नेपाल की घटना के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लगातार बयानों को देखिए। विपक्ष को चुनावों में लगातार हार का सामना करना पद रहा है वहीं दूसरी तरफ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को जिता रही है। विपक्ष इसी का फ्रस्ट्रेशन निकाल रहा है। अब जरूरत है कि देश को इनके असली चेहरे को पहचानना चाहिए।

अखिलेश यादव को दो टूक
मंत्री अनिल राजभर दो टूक शब्दों में कहा कि “सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने गिरेबान में कब झांकेंगे? अपने कुकर्म इन्हें याद नहीं हैं। अगर पुराने समय को भी छोड़ दें तो 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार रही। कौन भूल सकता है कि 2014 में प्री मेडिकल टेस्ट परीक्षा शुरू होने से पहले गाजियाबाद में जहां पेपर रखे गए थे, वहां की सील टूट गई थी और परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। उस समय प्रदेश में किसकी सरकार थी?”

‘सपा सरकार में पेपर लीक हुए’
मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि “2014 से 2017 के दौरान कई परीक्षाओं मैं गड़बड़ी पाई गई। बोर्ड परीक्षाओं में गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल में गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी जैसे विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से दो-तीन घंटे पहले ही लीक कर दिए जाते थे। यह एक-दो बार नहीं, बल्कि दर्जनों बार हुआ और पूरा प्रदेश इसे जानता है।”

‘सपा सरकार में कई भर्ती घोटाले’
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि “भर्ती घोटालों के लिए भी समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार है। सपा सरकार में जल निगम में 1342 पदों पर हुई भर्ती में तत्कालीन मंत्री आजम खान पर एफआईआर हुई और भर्ती रद्द करनी पड़ी। उच्च शिक्षा सेवा आयोग के नियमों की अनदेखी के आरोप लगे, कई परीक्षाएं रद्द हुईं”।

‘बीजेपी सरकार में परीक्षा व्यवस्था मजबूत’
अनिल राजभर ने कहा कि “जब से उत्तरप्रदेश में बीजेपी का शासनकाल आया है तब से परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है। बीजेपी सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, अनिवार्य रूप से STF का हस्तक्षेप सुनिश्चित कराने का काम किया है। इसलिए ढोंग करने से पहले आपको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़