दिल्ली में लोक निर्माण विभाग की अहम पहल, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और विद्यालयों की रूपरेखा होगी बेहतर

दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने भवनों के डिजाइन को और सशक्त करने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने भवनों के डिजाइन को और सशक्त करने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में नए भवन डिजाइनरों की नियुक्ति करने में जुट गया है। विभाग का उद्देश्य है कि इस पहल से भविष्य की आधारभूत संरचना परियोजनाओं की रूपरेखा, गुणवत्ता को और ज्यादा आधुनिक बनाया जा सके।

भवन डिजाइनरों की नियुक्ति
लोक निर्माण विभाग के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में लंबे समय से भवन डिजाइनर के पद खाली पड़े हुए थे, जिस पर अब नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही एक अन्य भवन डिसिगनेर की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अधिकारियों का मानना है कि अगर विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ती है तो निर्माण परियोजनाओं की योजना और निगरानी और ज्यादा व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी।

क्या है अहम भूमिका?
बता दें की लोक निर्माण विभाग में भवन डिजाइनर सिर्फ भवनों के नक्शे तैयार करने तक सीमित नहीं रहते बल्कि उनकी भूमिका सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, विद्यालयों, सेतु मार्गों से जुड़े भवनों, बस अड्डों, सार्वजनिक सुविधाओं, विरासत संरचनाओं के संरक्षण, शहरी सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं की रूपरेखा तैयार करने में भी अहम होती है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार
इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि इन सभी परियोजनाओं में बेहतर रूपरेखा और तकनीकी योजना अत्यंत जरूरी है। विशेषज्ञ वास्तुविदों की संख्या बढ़ने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे सरकार की परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने में सहायता मिलेगी। वहीं टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़