प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को संदेश दिया है। पीएम मोदी ने प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि के सम्मान को मानव अस्तित्व का मूल बताया है और इनके प्रति कृतज्ञता और सेवाभाव अपनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की है की सभी को समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।” इस अवसर पर उन्होंने सुभाषितम् साझा किया-
“शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।
शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”
पीएम मोदी ने संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति का सम्मान करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। वहीं देश को पर्यावरण अनुकूल बनाना भी जरूरी है। इनके प्रति कृतज्ञता और सेवाभाव से ही एक विकसित, सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है और इसमें देश के हर व्यक्ति की भागीदारी बेहद जरूरी है।












