सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों के जाने अनुभव और सुझाव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। सीएम रेखा गुप्ता ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा किया।

दिल्ली सरकार जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। सीएम रेखा गुप्ता ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की उनका हाल-चाल जाना।

मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी
सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं हो रही इसकी जानकारी ली। अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजों के सुझाव और अनुभव जाने। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव है।

विभिन्न वार्डों का दौरा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों से भी बातचीत की। विभिन्न वार्डों का सीएम ने दौरा किया। अस्पताल में सफाई-व्यवस्था पर भी गौर किया। सीएम रेखा गुप्ता का इस निरीक्षण का मकसद था ये जानने की कोशिश करना कि मरीजों को इलाज के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मरीजों से डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मरीजों से पूछा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से वे कितने संतुष्ट हैं। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिसे सीएम रेखा गुप्ता ने गंभीरता से सुना।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़