दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, एक दिन में ही करीब 1.47 लाख रजिस्ट्रेशन हुए

दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। योजना के शुरू होने के एक दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए।

दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। योजना के शुरू होने के एक दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए। योजना शुरू होने के एक दिन बाद ही करीब 1.47 लाख महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। बता दें की रविवार रात तक 1 लाख 47 हजार 215 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हुए वहीं 10 हजार 286 एप्लीकेशन जमा हो गए।

हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त को योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिल्ली सरकार देगी। दिल्ली सरकार ने चुनाव के समय यह वादा किया था जिसे अब धरातल पर सरकार ने उतार दिया है। लाखों महिलायें इसका लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं।

दो हिस्सों में मिलेगी राशि
बता दें की इस योजना के तहत दो हिस्सों में महिलाओं को ये राशि दी जाएगी । जिसमें 1,500 रुपये तीन साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा रहेंगे। इनमें से 1,000 रुपये सीधे महिला के खाते में आ जाएंगे। इस योजना का लाभ वही महिलायें ले सकती हैं जो करीब 10 साल से दिल्ली की निवासी हो।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़