उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का अवसर सामने आया है। राज्य के विभिन्न जनपदों में चपरासी और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 है।
चपरासी पदों पर भर्ती की जानकारी
बता दें कि चपरासी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही साइकिल या मोटर साइकिल चलाने का भी अनुभव होना चाहिए। चपरासी के 8 पदों पर नियुक्तियां होगी। चयनित युवाओं को बुलंदशहर, बागपत, मथुरा, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, रायबरेली और श्रावस्ती जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।
कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जानकारी
वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और साथ ही उसके पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग स्पीड 20 शब्द प्रतिमिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 15 पद रिक्त हैं और चयनित अभ्यर्थियों को गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मथुरा, बिजनौर, हमीरपुर, बांदा, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर, हापुड़, शामली जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।
अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा निर्धारित
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो निर्धारित तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर दे।












