केंद्र सरकार के मिशन ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म से जुड़े 24 लाख युवा, युवाओं को मिल रहे सुनहरे अवसर

'माई भारत' प्लेटफॉर्म की शुरुआत के बाद से अब तक करीब 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने इस प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करवाया है।

केंद्र सरकार ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा सशक्तीकरण को मजबूत करने का काम कर रही है। इस ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत के बाद से अब तक करीब 24 लाख से ज्यादा युवाओं ने इस प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं 12 लाख से ज्यादा युवाओं ने लगभग 25 हजार  अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन किया है 

प्लेटफॉर्म में एआई-संचालित सुविधाएं
बता दें कि इस ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म में एआई-संचालित सुविधाएं दी जा रही है। इस प्लेटफॉर्म में एआई-सक्षम सीवी बिल्डर को भी प्रस्तुत किया है। 780 से ज्यादा जिला युवा कार्यालयों और सामान्य सेवा केंद्रों के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क का लाभ उठा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि युवा, विशेष रूप से ग्रामीण और आकांक्षी जिलों में, स्वयंसेवा, कौशल विकास, इंटर्नशिप और नेतृत्व के अवसरों तक ज्यादा पहुंच प्राप्त कर सकें।

अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन
बता दें कि ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म शुरू होंने के बाद से, 1.22 लाख से ज्यादा युवाओं ने लगभग 25 हजार अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन किया है। और ‘माई भारत’ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से मान्य प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं।

98 हजार 632 युवाओं का पंजीकरण
इसके अलावा, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को संगठित करने के लिए समर्पित स्वयंसेवी अवसर के माध्यम से ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा है। 16 जुलाई 2026 तक, 98 हजार 632 युवाओं को पंजीकरण और आवेदन के लिए ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म से पीएमआईएस पोर्टल पर भेजा जा चुका है ।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़