TGT-PGT भर्तियों का नया सिलेबस जारी, पहली बार दोनों परीक्षाओं में होगी नेगेटिव मार्किंग

TGT और PGT भर्तियों का नया सिलेबस जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यह नया सिलेबस जारी किया है।

TGT और PGT भर्तियों का नया सिलेबस जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर यह नया सिलेबस जारी किया है। बता दें कि परीक्षा पैटर्न में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहली बार दोनों भर्ती परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। इससे पहले टीजीटी और पीजीटी परीक्षा में सिर्फ विषय से जुड़े 125 प्रश्न पूछे जाते थे और हर प्रश्न चार अंक का होता था। लेकिन इस बार दोनों ही परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है।

सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभी सिर्फ सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी किया है। जनरल नॉलेज का सिलेबस अभी जारी नहीं किया गया है। जिसे आयोग की बैठक के बाद अलग से जारी किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग विषयों की एक जैसी डिग्रियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

संस्कृत विषय के सिलेबस में बदलाव
बता दें कि आयोग ने ज्यादातर विषयों के सिलेबस में बड़े बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन संस्कृत विषय के सिलेबस में कुछ संशोधन किए गए हैं। पीजीटी संस्कृत में वैदिक साहित्य से जुड़े कुछ नए भाग जोड़े गए हैं। वहीं टीजीटी संस्कृत में हितोपदेश, रघुवंश महाकाव्य का द्वितीय सर्ग और साहित्य दर्पण का प्रथम परिच्छेद शामिल किया गया है। मेघदूतम् और नीति शतकम को हटा दिया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़