IBPS यानि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन राष्ट्रीय बैंकों में नौकरों का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय बैंकों में 11 हजार 403 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसलिए जो भी इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार है वो ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
फीस जमा करने की आखिरी तारीख
बता दें की इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 तय की गई है। वहीं भर्ती के लिए परीक्षा की बात करें तो प्रीलिम्स एग्जाम 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को होगा। वहीं मेन्स एग्जाम 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। वही आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल है वहीं अधिकतम उम्र 28 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 5 साल की छूट दी गई है। ओबीसी के लिए 3 साल की छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया को जानिए
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा उसे पास करने के बाद मेन्स एग्जाम होगा। यह दोनों परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों का लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा। जिसके बाद जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन होगा।












