राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 पर पीएम मोदी का संदेश, कहा- “हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी सरकार”

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘‘हमारी सरकार हथकरघा क्षेत्र को लगातार समर्थन देती रहेगी, जो ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण आधार है।’’

पीएम मोदी ने की अपील
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह भी अपील की कि वे ‘नेशनल हैंडलूम डे’ हैशटैग का उपयोग करें और अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और ‘जीआरडब्ल्यूएम’ (ग्रेट रेडी विद मी) वीडियो साझा करें। हैंडलूम खरीदने के बाद उसकी रील जरूर शेयर करें। उन्होंने कहा कि इससे हथकरघा क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन होगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा।

हैंडलूम उत्पाद खरीदने का आग्रह
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक हैंडलूम उत्पाद जरूर खरीदे। इससे सीधे तौर पर बुनकर परिवारों की आय बढ़ेगी। छोटे कारीगरों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय उद्योग मजबूत होंगे। पीएम ने कहा कि जब लोग भारतीय हथकरघा उत्पाद खरीदेंगे, तब गांवों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति मिलेगी। देश के लाखों बुनकर परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़