‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पर विधानसभा सत्र में हुई चर्चा, 28 अगस्त को महिलाओं को मिलेगी योजना की पहली किस्त

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत 28 अगस्त 2026 से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त हस्तांतरित की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा हुई। इस चर्चा में शिक्षा, गृह, ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने योजना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की भी पहल है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
मंत्री आशीष सूद ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कार्य कर रही है।

28 अगस्त को मिलेगी पहली किस्त
मंत्री ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि सरकार ने स्पष्ट घोषणा की है कि इस योजना के तहत 28 अगस्त 2026 से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी वादों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए
बता दें की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए की किस्त जारी की जाएगी। इस योजना के लिए अब तक लाखों महिलायें पंजीकरण करवा चुकी है। महिलायें इस योजना के लिए बेहद उत्साहित है इसके लिए सीएम रेखा गुप्ता का भी विधानसभा पहुंचकर महिलाओं ने आभार व्यक्त किया था।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़