छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 का मिला लाभ, 25 हितग्राहियों के अपने घर का सपना हुआ साकार

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत तैयार हुए माकानों को लाभार्थियों को सौंपने का काम किया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत तैयार हुए माकानों को लाभार्थियों को सौंपने का काम किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहर के 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। जिससे अपने घर का सपना देखने वाले 25 हितग्राहियों को बड़ा लाभ मिला है।

योजना का जरूरतमंद परिवारों को मिला लाभ
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ मकान बनाना ही नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है। इस योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।

अपने घर का सपना हुआ साकार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर का सपना देखता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो। सरकार उनके इस सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से कवर्धा शहर के पात्र परिवारों को भी आवास सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़