सीएम योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस पर तीखे वार, कहा- ‘क्रांतिकारियों को भुलाया, इसलिए हुआ कांग्रेस का पतन”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम मुद्दों पर बयान दिए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम मुद्दों पर बयान दिए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद सत्ता में आए लोगों ने संस्थानों का नाम भी अपने खानदान के नाम पर रख दिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने देश के क्रांतिकारियों और महापुरुषों के स्मारकों की सुध नहीं ली।

“नकारात्मक राजनीति की राह पर कांग्रेस”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता का मद कितना खतरनाक होता है, इसे कांग्रेस के पतन से समझा जा सकता है। कांग्रेस ने क्रांतिकारियों को भुलाया तो आज देश के युवाओं ने कांग्रेस को देश की सत्ता से उखाड़कर ही फैंक दिया है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब पूरी तरह नकारात्मक राजनीति की राह पर चल रही है।

बयान में ठाकुर रोशन सिंह के नाम का जिक्र
वहीं मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान में ठाकुर रोशन सिंह के नाम का विशेष रूप से जिक्र किया। जिससे अब यह साफ संदेश मिल गया है कि क्रांतिकारियों के सम्मान और उनके बलिदान स्थलों को परिवारवाद से मुक्त कराने का सवाल अब राजनीतिक एजेंडे में आ चुका है।

धरना देकर उठाई गई मांग
बता दें कि प्रयागराज में पिछले कई दिनों से एसआरएन अस्पताल परिसर में धरना जारी है। यहां महुआ डाबर संग्रहालय और स्थानीय संगठनों का कहना है कि अंग्रेजों के समय मलाका जेल रही इस जगह पर काकोरी कांड के नायक ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दी गई थी। और आजादी के बाद इसे स्वरूप रानी नेहरू के नाम पर अस्पताल बना दिया गया। जिसे लेकर अब मांग की जा रही है कि  अस्पताल का नाम ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ रखा जाए। वहीं अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ठाकुर रोशन सिंह के नाम का भी अपने बयान में जिक्र किया है। देखना यही होगा कि सीएम योगी के इस बयान के आखिर क्या मायने निकलकर सामने आते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़