सीएम योगी ने गोरखपुर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह भव्य तिरंगा यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित की गई। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के लोगों से अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यात्रा का शुभारंभ किया। भव्य तिरंगा यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू हुई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ हाथों में तिरंगा लेकर हजारों युवा, महिलाएं और बुजुर्ग निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और सम्मान के साथ घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की।

पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से इस साल भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि, इस साल देश में पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
बता दें की यह तिरंगा यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क से टाउनहॉल, गोलघर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंची। प्रतिमा पर यहां माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़