मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2,106 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, यहाँ जानें आवेदन की अंतिम तारीख

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन मांगे है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन मांगे है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 2,106 पदों पर यह बंपर भर्ती निकाली गई है।

18 अगस्त भर्ती की अंतिम तारीख
इस भर्ती में पटवारी समेत विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है वो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 को शुरू की गई थी। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 अगस्त 2026 है। भर्ती परीक्षा 22 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार MPESB की ओर से जारी आधिकारिक नियम पुस्तिका को ध्यान से पढ़ लें। इसमें पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़