UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग ने सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं को सुनहरा अवसर दिया है। आयोग ने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
भर्ती के लिए कहाँ करें आवेदन?
आयोग की ओर से इस भर्ती में इंजीनियरिंग, कृषि, बागवानी, अनुसंधान और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई पद शामिल है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ पर अपना आवेदन कर सकता है।
भर्ती की अंतिम तारीख कब?
बता दें कि आयोग ने विभिन्न भर्तियों की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के अधीन पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए आवेदन 28 अगस्त 2026 तक होंगे। लद्दाख के प्रशासन के अधीन पदों के लिए 4 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।












