केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की जेम प्लेटफॉर्म की सराहना, यूज़र-फ्रेंडली और एआई-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म की ज़रूरत पर दिया ज़ोर

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। समारोह के दौरान जेम प्लेटफॉर्म पर शीर्ष खरीदारों और विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने इस प्लेटफॉर्म की जमकर सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सरकारी खरीद को ज़्यादा आसान, पारदर्शी बनाने के लिए एक नए, यूज़र-फ्रेंडली और एआई-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। पीयूष गोयल ने कहा कि यह नया प्लेटफ़ॉर्म खरीदारों और विक्रेताओं को खरीद प्रक्रिया और नई तकनीकों का बेहतर और समझदारी से इस्तेमाल करने में मदद करेगा।

केंद्र सरकार की पांच प्राथमिकताएं
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार की पांच प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि ज़िलों में रजिस्ट्रेशन, कैटलॉगिंग, प्रशिक्षण एवं शिकायतों के समाधान का दायरा बढ़ाकर जेम के सुविधा केंद्रों के ज़रिए अंतिम छोर तक पहुंच को मज़बूत करना है। इस कार्यक्रम में सरकारी खरीदार, विक्रेता, उद्यमी, नीति-निर्माता और वे अन्य लोग शामिल हुए जो 2016 में जेम की शुरुआत से ही शामिल रहे हैं। इस मौके पर प्लेटफ़ॉर्म के विकास के साथ-साथ पर चर्चा की गई। साथ ही उन कंपनियों और लोगों के योगदान पर भी चर्चा की गई जिनकी भागीदारी ने इस बदलाव को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया और इसे सार्थक बनाया।

सार्वजनिक खरीद प्लेटफ़ॉर्म में विकसित
बता दें कि 9 अगस्त 2016 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत लॉन्च किया गया जेम एक डिजिटल मार्केटप्लेस से एकीकृत सार्वजनिक खरीद प्लेटफ़ॉर्म में विकसित हो गया है। यह आज देशभर के सरकारी खरीदारों और उद्यमों को जोड़ने का काम कर रहा है। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिएए खरीदारों और विक्रेताओं को आसान खरीद प्रक्रिया मिल रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़