स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1538 पदों के लिए बंपर भर्ती, 27 अगस्त को आवेदन की अंतिम तारीख

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है।

बैंक में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। बैंक ने 1538 पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। बैंक ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसलिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

27 अगस्त आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू ही चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

कितना आवेदन शुल्क देना होगा?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 750 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और डीएक्सएस के लिए आवेदन नि:शुल्क है। भर्ती चयनित एन उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 रुपये हर महीने वेतन मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़