झारखंड आंदोलन पर मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- “छात्रों के साथ भी भेदभाव, कहां गया PDA?”

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की और अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह झारखंड जाकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलेंगे?। ओपी राजभर ने कहा कि वह उनके मित्र हैं, इसलिए कह रहे हैं कि झारखंड जाकर छात्रों के बीच हो आइए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वहां जाकर ‘थोड़े झूठे आंसू’ बहा आइए, ताकि लोगों को लगे कि आप सच में छात्रों के हितैषी हैं। ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ‘चार्टर से चलने वाले इंसान’ हैं और लखनऊ से झारखंड पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

“झारखंड के छात्र शायद ‘छात्र’ नहीं”
ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि “अखिलेश यादव झारखंड क्यों जाएंगे, क्योंकि वहां बीजेपी की सरकार नहीं है। अगर झारखंड में  बीजेपी की सरकार होती तो अखिलेश यादव अब तक कम से कम एक-दो चक्कर लगा चुके होते। मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अगर वहाँ  बीजेपी की सरकार होने पर राहुल गांधी भी छात्रों के बीच जाकर उन्हें बताते कि वह उनके साथ हैं। लेकिन झारखंड के छात्र शायद ‘छात्र’ नहीं हैं।

सपा सांसदों पर बोला हमला
मंत्री ओप राजभर ने समाजवादी पार्टी के सांसदों पर भी जुबानी हमला बोल। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो सपा के सांसद भी छात्रों के बीच पहुंचकर रील बनवाते नजर आते। मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के साथ भी क्या राजनीतिक आधार पर भेदभाव किया जाएगा।

“झारखंड के छात्रों को उनके हाल पर छोड़ा”
ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट के जरिए कहा कि विपक्षी नेताओं ने झारखंड के छात्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। मंत्री ने अखिलेश यादव और विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि एक तरफ वे छात्रों के हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ झारखंड के आंदोलन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

“कहां गया आपका PDA?”
इसके साथ ही ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया- ‘कहां गया आपका PDA’?  मंत्री राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के साथ पूरा विपक्ष भी झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर खामोश बैठा है। मंत्री ने विपक्ष की चुप्पी की तुलना पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के मामलों पर चुप्पी से की और कहा कि वहां भी विपक्ष इसी तरह खामोश रहा था।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
मंत्री ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो राहुल गांधी वहां जाकर छात्रों को बताते कि वो उनके साथ हैं। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के झारखंड को लेकर रुख को देखकर लोग उनके ‘चरित्र’ को समझ गए हैं। ओपी राजभर ने राहुल गांधी के प्रयागराज में आकर छात्रों की गूंज सुनाने की कोशिश को भी ‘फर्जी कोशिश’ करार देते हुए विपक्ष पर हमला बोला। वहीं ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष झारखंड के मुद्दे पर चुप रह सकता है, लेकिन जनता न्याय करेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़