दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“घर-घर फहराएं तिरंगा”

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की है की सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें।

सीएम रेखा गुप्ता का संदेश
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि “देश की राजधानी के हृदय में, वीरों के शौर्य और बलिदान की स्मृतियों को संजोए इंडिया गेट से लेकर राष्ट्र के कर्तव्यबोध के प्रतीक कर्तव्य पथ तक, आज तिरंगे की विराट छटा दिखाई दी”।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भागीदारी
इस तिरंगा यात्रा में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से तिरंगे को जन-जन के उत्सव और राष्ट्रभाव की एक विराट अभिव्यक्ति बनाया है। इस राष्ट्रभाव को दिल्ली की हर गली, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाएं”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़