सीएम योगी की संतकबीर नगर को बड़ी सौगात, 201 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर को बड़ी सौगात दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने  201 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसकी लागत 684 करोड़ रुपए से अधिक है। मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विकास परियोजनाओं में क्या-क्या शामिल?
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई इन विकास परियोजनाओं में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की 361 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली 116 परियोजनाएं शामिल है। वहीं मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की 322 करोड़ रुपए से ज्यादा की 85 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विकास प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़