PPF में निवेश से बने 25 साल में करोड़पति, क्या है PPF का 15+5+5 फॉर्मूला यहाँ समझें…

अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड।

केंद्र सरकार ने वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। लेकिन अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है PPF यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड। PPF से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। जिसमें निवेश की 15+5+5 रणनीति आपके लिए 25 साल में करोड़ की बचत के रूप में आपके सामने आएगी।

सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक
बता दें कि PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है और PPF अकाउंट कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर अकाउंट बनाया जा सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से भी किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर महीने 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं।

7.1% गारंटेड ब्याज मिलेगा
PPF में निवेश पूरी तरह जोखिम फ्री है। इसमें 7.1% का गारंटेड ब्याज मिलता है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड होता है। यानी आपके पैसे पर तो ब्याज मिलता ही है और फिर उस ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता जाता है। यही कंपाउंडिंग की ताकत PPF को इतना खास बनाती है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है। इस स्कीम में आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं।

15 साल पूरे होने पर 3 ऑप्शन
बता दें कि PPF स्कीम का मूल पीरियड 15 साल होता है। लेकिन 15 साल पूरे होने पर आपके पास 3 विकल्प होते हैं। इसमें आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। दूसराआप अपना सारा पैसा निकाल लें या फिर 5-5 साल के दो एक्सटेंशन ले लें। आप इन 10 सालों में बिना निवेश किए भी अपना पैसा छोड़ सकते हैं। वहीं तीसरा विकल्प आप 5-5 साल के लिए निवेश जारी रख सकते हैं।

आपके लिए जरूरी जानकारी
अब अगर आप पैसा निकालने की बजाय अगले 5 साल बिना नया निवेश किए छोड़ देते हैं, तो 20 साल बाद 57.32 लाख का फंड बन जाएगा और ब्याज से 16.64 लाख रुपए जुडेंगे। 20 साल बाद फिर 5 साल का एक्सटेंशन लेते हैं तो 25 साल में 80.77 लाख का फंड बनेगा। अगर इन 10 सालों के एक्सटेंशन के दौरान हर साल 1.5 लाख का निवेश जारी रखते हैं तो 25 साल में कुल 37.5 लाख के निवेश से 1.03 करोड़ बनेंगे। यानी ब्याज से 65.58 लाख रुपए की कमाई होगी। इसके अलावा अगर 15 साल बाद खाते को जारी रखना चाहते हैं तो हर 5 साल में इसे एक्सटेंड करना होगा। आप इसे बिना निवेश या नए निवेश के साथ बढ़ा सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़