भोपाल में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ किया घोषित

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की।

भोपाल में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। इस दौरान संत अवधूत दादागुरु महाराज की उपस्थिति में सीएम मोहन यादव ने युवाओं से बातचीत की। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। इसके साथ ही युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनने का संदेश दिया गया।

वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ किया घोषित
सीएम मोहन यादव ने बताया कि “हमारी सरकार युवाओं की ऊर्जा को नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है और उन्हें कौशल, रोज़गार, स्वरोज़गार, उद्योग और खेल से जोड़ रही है। इसी संकल्प के साथ, वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित किया गया है, ताकि युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकें और उन्हें राज्य के विकास में भागीदार बनाया जा सके”।

युवाओं को सीएम का संदेश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “हमारे राज्य के युवा केवल नौकरी खोजने तक ही सीमित न रहें, बल्कि ऐसे उद्योगपति भी बनें जो रोज़गार पैदा करें। मुझे विश्वास है कि युवा देश और राज्य के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देंगे और इस तरह विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को साकार करेंगे”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़