योगी सरकार का रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, 6 दिनों के लिए राज्य में चलेंगी अतिरिक्त बसें  

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ  ने व्यापक परिवहन व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक 6 दिनों के लिए राज्य में अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी।

सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता
फैसले की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
योगी सरकार ने बस अड्डों पर भी यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। सभी बसों और बस स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस संचालन की जानकारी यात्रियों तक लगातार पहुंचाने के लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

परिवहन कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि
रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवाएं देने वाले परिवहन कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। 6 दिनों में निर्धारित शर्तों के साथ पात्र चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से ज्यादा संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि का प्रावधान है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़