बीजेपी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची की घोषणा, जानिए नितिन नबीन की नई टीम में कौन-कौन शामिल?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची की घोषणा कर दी गई है।  जिसमें अनुभवी और नए चेहरों को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नई टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी की नई टीम में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए संदीप पाठक को भी टीम में जगह दी गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में नई ज़िम्मेदारियाँ संभालने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

“संगठन को और मजबूत करेगी नई टीम”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक मार्गदर्शन में, यह टीम सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ हर व्यक्ति तक पहुँचने के लिए संगठन को और मजबूत करेगी, साथ ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़