मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते है वो अपना आवेदन निर्धारित तिथि से पहले भर दें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक का मौका दिया गया है।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास CPCT परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। साथ ही एक वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
भर्ती के लिए आयु-सीमा
इसके साथ ही भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 943 रुपये निर्धारित है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।












