मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप 3 के तहत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत सब-इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 है। जो भी इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी हैं वो ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1040 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 381 पद आरक्षित किए गए है। ओबीसी के लिए 272 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 90 पद, एससी के लिए 156 पद और एसटी वर्ग के लिए 141 पद आरक्षित हैं।
कहाँ करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के साथ ही जनरल श्रेणी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपये तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।












