‘उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’, सीएम योगी ने कहा-भारत-जापान की लगातार मजबूत हो रही साझेदारी

दिल्ली में 'उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' की पूर्व संध्या पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

दिल्ली में ‘उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ की पूर्व संध्या पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जापान के यामानाशी प्रान्त के गवर्नर और जापान के राजदूत मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया।

भारत-जापान की मजबूत साझेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, भारत-जापान की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उत्तर प्रदेश इस सफर में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है।

ठोस निवेश के रूप में परिणाम
सीएम योगी ने कहा की जापान के यामानाशी प्रान्त के साथ हमारी साझेदारी अब साझा विरासत से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों तक बढ़ रही है। इसके परिणाम अब ठोस निवेश के रूप में सामने आ रहे हैं।

नया अध्याय लिखने की दिशा में बढ़ रहा यूपी
सीएम ने आगे कहा “उत्तर प्रदेश अब अपनी युवा ऊर्जा को जापान की टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर एक नया अध्याय लिखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का एक अनूठा प्रमाण है।”

सीएम योगी ने किया धन्यवाद
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रान्त के गवर्नर, जापान के राजदूत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सभी व्यापारिक नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक धन्यवाद किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़