‘उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026’, यूपी में निवेश के लिए 600 करोड़ के फंड की घोषणा

लखनऊ में 'उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026' में आयोजित किया गया।

लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026’ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए MoU पर भी हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, जापान में रोज़गार पाने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

600 करोड़ के फंड की घोषणा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि, “गवर्नर कोतारो नागासाकी का विशेष धन्यवाद जिन्होंने यामानाशी की MSME कंपनियों की ओर से उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए 600 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की है। यह उत्तर प्रदेश में जापानी उद्योग के भरोसे का प्रमाण है”।

“विकास हमारा संकल्प है”
साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, “विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य-संस्कृति हमारी ताकत है और विकास हमारा संकल्प है। जापान का सहयोग इस गति को और तेज़ करेगा। भारत-जापान के संबंध सिर्फ़ आज की आर्थिक साझेदारी तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे भगवान बुद्ध से जुड़ी हमारी साझा विरासत भी है। हमारे पास इस प्राचीन रिश्ते को एक नए दौर के लिए आर्थिक, तकनीकी और इनोवेशन साझेदारी में बदलने का ऐतिहासिक अवसर है”।

निवेश के लिए किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, “नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) की स्थापना के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। हम जापान की GCC कंपनियों को यहां आने, निवेश करने और अपना कारोबार शुरू करने के लिए आमंत्रित करते हैं”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़