भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले BEML यानि भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से जारी है। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। बता दें कि भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद उम्मीदवार बीईएमएल वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर जाकर Apprentices में जाएं। इसके बाद LoginRegistration पर जाकर मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। जिसमें एजुकेशनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट की स्कैन की हुई कॉपी, एज सर्टिफिकेट, भारत सरकार के फॉर्मेट के अनुसार SC/ ST/ लेटेस्ट OBC(NCL) जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), बैंक की पासबुक का पहला पेज, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर, भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (जैसे आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि) शामिल हैं।












