मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 सितंबर को जाएंगे दुबई, मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने का “मास्टर प्लान” तैयार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य में निवेश को आकर्षित करने किए दुबई जाएंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य में निवेश को आकर्षित करने किए दुबई जाएंगे। 7 सितंबर को सीएम मोहन यादव दुबई जाने वाले हैं। सीएम का यह तीन दिवसीय दौरा निवेश के क्षेत्र में अहम माना जा रहा है। 7 से 9 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव वार्षिक निवेशक सम्मेलन में भाग लेंगे।

भोपाल में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
बता दें कि अगले साल जनवरी में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसके लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। निवेशकों को प्रदेश की विशेषताओं और उपलब्धियां की जानकारी देने के लिए सीएम मोहन यादव की ओर से रोड शो भी किए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव दुबई में भी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने के प्रयास करेंगे। सीएम मोहन यादव के साथ उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, पर्यटन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों का दल भी जाएगा।

वार्षिक निवेश सम्मेलन में करेंगे शिरकत
गौरतलब है कि 8 अगस्त 2026 को ग्लोबल फाउंडेशन दुबई के प्रेसिडेंट डॉ. दाउद अल शेजावी ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम मोहन यादव ने सात से नौ सितंबर तक दुबई में आयोजित होने वाले वार्षिक निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

निवेश आकर्षित करने का मास्टर प्लान
अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर जहां से भी संभावना है, वहां संपर्क साधा जा रहा है। राज्य में पिछले कई सालों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जब जुलाई 2025 में दुबई और स्पेन के प्रवास पर गए थे, तब राज्य को लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। ऐसे में एक बार फिर बड़े निवेश प्रस्तावों की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़