सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) में मैनेजर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज युवाओं के पास आखिरी मौका है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वो जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल पोर्टल test.cbexams.com पर कर सकते हैं।
आयु सीमा निर्धारित
बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास पदानुसार MBA/ बीकॉम/ CA/ CMA/ बीई/ बीटेक आदि होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित है। पद के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 या 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क देना होगा
फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अनरिजर्व, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।












