केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो को ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ के तहत सफलता, कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन की जब्त

केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने 'ऑपरेशन ब्लैक हॉक' के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

केंद्रीय नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ने ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों के अधिकारियों ने लखनऊ के पास ‘ऑपरेशन ब्लैक हॉक’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने कुल 18.64 किलोग्राम कच्ची हेरोइन जब्त की। इसके साथ ही अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

हुंडई क्रेटा की जांच के दौरान खुलासा
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ उत्तर-पूर्वी राज्य से आया था जिसे उत्तर प्रदेश में खपत के लिए तस्करी किया जा रहा था। दरअसल गुप्त सूचना पर टीम ने विभिन्न टोल प्लाजा पर लगातार निगरानी की। जिसके बाद 21 अगस्त को स्ट्राइक टीम ने लखनऊ के पास एक हुंडई क्रेटा को रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी खाली पाई गई।अभियान में शामिल अधिकारियों को तब संदेह हुआ जब पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि उन्होंने मात्र 500 किलोमीटर की दूरी में चार बार ईंधन भरवाया था।

दोनों संदिग्धों को किया गिरफ्तार
जिसके बाद टीम ने ईंधन टैंक की भौतिक जांच की इस दौरान उसमें से खोखली आवाज आने की पुष्टि हुई। लखनऊ स्थित सीबीएन कार्यालय में तकनीकी सहायता लेकर ईंधन टैंक को खोला गया जिससे एक डिब्बा मिला जिसमें 16.46 किलोग्राम कच्ची हेरोइन से भरे 25 वाटरप्रूफ पैकेट थे। इस दौरान दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़