संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भारत सरकार में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर सामने आया है।
कहां कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के तहत आयोग की वेबसाइट httpsupsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल httpsupsconline.nic.inora के माध्यम से भी कर सकते हैं।
11 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त, 2026 से शुरू हो गई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के लिए निर्देशों के साथ विस्तृत विशेष विज्ञापन पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। आयोग की ओर से उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे उसमें उल्लिखित विस्तृत निर्देशों का पालन करें।












