उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट में ‘भाषिणी’ ने निभाई अहम भूमिका, दोनों देशों के बीच भाषा की बाधाओं को किया दूर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य को एक प्रमुख ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य को एक प्रमुख ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही है। इसी विज़न के तहत, AI-आधारित मल्टीलिंगुअल प्लेटफ़ॉर्म ‘भाषिणी’ ने उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026 में अहम भूमिका निभाई है। इसने ना सिर्फ भाषा की बाधाओं को खत्म किया इसके साथ ही भारतीय और जापानी इन्वेस्टर्स और स्टेकहोल्डर्स के बीच आसानी से बातचीत करने में मदद की।

चर्चाओं को समझने में मिली मदद
उत्तर प्रदेश की इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी ‘इन्वेस्ट UP’ और भारत सरकार के AI-संचालित मल्टीलिंगुअल प्लेटफ़ॉर्म ‘भाषिणी’ के बीच एक खास सहयोग देखने को मिला। उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट समिट 2026 के दौरान इस टेक्नोलॉजी का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया। हिंदी, अंग्रेज़ी और जापानी भाषाओं के बीच रियल-टाइम स्पीच-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन से भाषा की बाधाओं को दूर किया। इससे दोनों देशों के प्रतिनिधियों को अपनी पसंद की भाषाओं में बातचीत करने में मदद मिली और चर्चाओं को समझने में आसानी हुई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़