योगी सरकार की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के तहत बड़ा कदम, UPSSSC ने परीक्षा के 24 घंटे में जारी की आंसर-की

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी। विभिन्न विभागों के विज्ञापित पदों पर चयन के लिए यह मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें भारी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा से संबन्धित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर शीट अपलोड कर दी गई है। आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर प्रोविजनल आंसर शीट देख सकते है। प्रोविजनल आंसर शीट 30 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से बढ़ा युवाओं का भरोसा
बता दें कि योगी सरकार के कार्यकाल में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का भरोसा बढ़ाया है। पिछले ९ सालों में करीब 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है। योगी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रही है। योगी सरकार प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ तय समय पर संपादित करा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पूरा लाभ मिल सके। इसका ही उदाहरण है कि एक और प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो गई, वहीं 24 घंटे में इसकी प्रोविजनल आंसर शीट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध भी करा दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़