सीएम योगी ने कृषि विभाग में नवनियुक्त 3,446 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- “अगले 6 महीनों में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी”

लखनऊ में कृषि विभाग के लिए हाल ही में चुने गए 3,446 टेक्निकल असिस्टेंट और 126 मार्केट सेक्रेटरी को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लखनऊ में कृषि विभाग के लिए हाल ही में चुने गए 3,446 टेक्निकल असिस्टेंट और 126 मार्केट सेक्रेटरी को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ‘मिशन रोजगार’ के तहत कृषि विभाग में नवनियुक्त 3,446 युवाओं को नियुक्ति पत्र (appointment letters) सौंपे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर, ‘मिशन रोजगार’ के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग के लिए 3,446 नए चुने गए टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) और मंडी परिषद के लिए कैटेगरी-3, क्लास-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम ने कहा कि, “जब हम बिना किसी भेदभाव के सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन करते हैं, तो उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे राज्य को मिलता है। यह पिछले साढ़े नौ वर्षों में डबल-इंजन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है”।

माध्यमिक शिक्षा को पारदर्शी बनाया
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त उम्मीदवारों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 56 लाख छात्र शामिल होते हैं, परीक्षा 14 दिनों में और नतीजे भी 14 दिनों में अब निकाल दिए जाते हैं। हमारी सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाया है”।

6 महीनों में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “हमारी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9 लाख 30 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। वहीं अब अगले 6 महीनों में राज्य सरकार 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र देगी”।

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
सीएम योगी ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि, “2007 और 2017 के बीच, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की तत्कालीन सरकारों ने 29 चीनी मिलें बंद कर दी थीं। 21 चीनी मिलें बहुत कम कीमतों पर बेच दी गई थीं। लेकिन आज हमारी सरकार 122 चीनी मिलें चला रही है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़