दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में “AI-रेडी गवर्नेंस के लिए प्रशासनिक डेटा का तालमेल और इंटरलिंकिंग” विषय पर आयोजित वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर EKSTEP फ़ाउंडेशन और दिल्ली सरकार के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों के डेटा को सुरक्षित रूप से जोड़ने के लिए ‘डेटा धारा’ लॉन्च किया गया।
विभागों के बीच तालमेल बनेगा बेहतर
कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “यह पहल डेटा को जोड़ेगी, विभागों के बीच तालमेल बेहतर बनाएगी और दिल्ली के निवासियों के लिए सरकार से जुड़े हर काम को आसान बनाएगी। सरकारी प्रक्रियाएं तेज़ होंगी, सेवाएं ज़्यादा भरोसेमंद बनेंगी और पूरा सिस्टम आधुनिक और पारदर्शी होगा। दिल्ली के लिए सरकारी सेवाएँ तेज़, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के इसी तरह काम करनी चाहिए”।
रोज़मर्रा के कामकाज होंगे आसान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “‘डेटा धारा’ की शुरुआत और EKSTEP फ़ाउंडेशन के साथ हमारे MoU से, सुरक्षित डेटा इंटीग्रेशन विभागों को बेहतर ढंग से मिलकर काम करने, देरी कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही नागरिकों के लिए रोज़मर्रा के कामकाज को आसान बनाने में भी मदद मिलेगी”।











