GIMS नोएडा में नौकरी का सुनहरा मौका, स्टाफ नर्स के 100 पदों पर निकाली भर्ती

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नोएडा GIMS  की ओर से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नोएडा GIMS  की ओर से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

7 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार 298 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 944 रुपये निर्धारित की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़